सियोल में इतालवी फैशन शो

सियोल, 11 अप्रैल (आईएएनएस)। दक्षिण कोरिया की विदेशी व्यापार एजेंसी ने यहां इटली के दूतावास और इटली के आर्थिक विकास मंत्रालय के सहयोग से साल भर तक चलने वाला फैशन शो लॉन्च किया है।

मंत्रालय ने कहा कि वीवा इटालिया मेन्स फैशन शो हनवा ग्रुप के स्वामित्व वाले गैलेरिया डिपार्टमेंट स्टोर में अप्रैल 2019 तक चलेगा। सियोल में इस तरह का पहला फैशन शो है, जिसमें अधिकांश सफल इतालवी ब्रांड का कलेक्शन देखने को मिलेगा।

इटली और दक्षिण कोरिया के बीच व्यापारिक संबंधों का प्रमुख आधार फैशन और लक्जरी क्षेत्र है। लक्जरी साज-सामान के साथ इस क्षेत्र में एशियाई देश को 30 फीसदी से ज्यादा इतालवी निर्यात होता है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493