सियोल में जन्मे कनाडाई पादरी को आजीवन कारावास

प्योंगयांग, 16 दिसम्बर (आईएएनएस)। दक्षिण कोरियाई मूल के एक कनाडाई पादरी को उत्तर कोरिया के सर्वोच्च न्यायालय ने सरकार का तख्ता पलट करने के प्रयास के आरोप में बुधवार को उम्रकैद की सजा सुनाई है।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक, सियोल में जन्मे सू लिम (60) पर उत्तर कोरियाई सरकार को उखाड़ फेंकने के प्रयास और पिछले 18 वर्षो से भी अधिक समय से धार्मिक गतिविधियों के जरिए वहां की सामाजिक व्यवस्था को खोखला करने का आरोप था।

न्यायालय ने कहा कि लिम अमेरिका और दक्षिण कोरिया के साथ मिलकर उत्तर कोरिया मानवाधिकार रोधी रैकेट चलाने और देश की छवि धूमिल करती झूठी प्रचार सामग्री का प्रचार-प्रसार करने के दोषी पाए गए हैं।

उन पर दलबदलुओं की धन और अन्य प्रकार से मदद करने का आरोप भी था।

बताया गया है कि उन्होंने मंगोलिया के अमेरिकी राजदूत से दलबदलुओं को मंगोलिया के रास्ते बाहर निकालने की योजना के बारे में भी बात की थी।

न्यायालय के मुताबिक, लिम ने अपने सभी गुनाहों को स्वीकार करते हुए गहरा पछतावा व्यक्त किया है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493