सिरिसेना रविवार से पाकिस्तान दौरे पर

इस्लामाबाद, 3 अप्रैल (आईएएनएस)। श्रीलंका के राष्ट्रपति मैत्रीपाला सिरिसेना पांच से सात अप्रैल तक पाकिस्तान के दौरे पर होंगे। अधिकारियों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

पाकिस्तान के राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री ने सिरिसेना को पाकिस्तान आने का निमंत्रण दिया था।

श्रीलंका के नवनिर्वाचित राष्ट्रपति का पाकिस्तान का यह पहला दौरा होगा। उन्होंने इस साल जनवरी में राष्ट्रपति पद संभाला था।

समाचार एजेंसी ‘सिन्हुआ’ के अनुसार, पाकिस्तान के विदेश मंत्रालय ने कहा है कि यात्रा के दौरान सिरिसेना राष्ट्रपति ममनून हुसैन से मिलेंगे। वह सिरिसेना के सम्मान में भोज भी देंगे।

प्रधानमंत्री नवाज शरीफ सिरिसेना के साथ द्विपक्षीय वार्ता करेंगे।

विदेश मंत्रालय द्वारा जारी बयान के मुताबिक, इन वार्ताओं के बाद विभिन्न क्षेत्रों में सहयोग के लिए समझौतों पर हस्ताक्षर होंगे।

पाकिस्तान की नेशनल असेंबली के अध्यक्ष और वरिष्ठ मंत्री भी सिरिसेना से मुलाकात करेंगे।

विदेश मंत्रालय ने कहा है कि दक्षिण एशियाई क्षेत्रीय सहयोग संगठन (दक्षेस) और राष्ट्रमंडल के सदस्य देश के रूप में पाकिस्तान और श्रीलंका एक-दूसरे के साथ मिलकर साझा हितों और क्षेत्रीय व अंतर्राष्ट्रीय मुद्दों पर काम करेंगे।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493