सिर्फ विश्व कप के दौरान देखती हूं मैच : कृति

मुंबई, 12 जनवरी (आईएएनएस)। अभिनेत्री कृति सेनन का कहना है कि वह क्रिकेट केवल विश्व कप के दौरान देखती हैं। मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर, महेंद्र सिंह धोनी और विराट कोहली उनके पसंदीदा क्रिकेटर हैं।

सेलिब्रिटी क्रिकेट लीग के समारोह में जब कृति से उनके पसंदीदा क्रिकेट खिलाड़ियों के बारे में पूछा गया, तो उन्होंने कहा, “भारतीय क्रिकेट खिलाड़ियों में एम.एस धोनी, विराट और तेंदुलकर पसंद हैं।”

धोनी की बॉयोपिक में सुशांत सिंह राजपूत की सह-कलाकार के रूप में पहले कृति को लिया जाना था, लेकिन बाद में उनकी जगह कियारा आडवाणी को लिया गया। कृति को बाद में दिनेश विजान द्वारा निर्देशित एक अन्य फिल्म में सुशांत के साथ ले लिया गया।

कृति ने कहा, “मुझे खेल की ज्यादा जानकारी तो नहीं है, लेकिन जब कभी भी किसी खेल में शामिल होती हूं, तो उसका भरपूर आनंद लेती हूं। मुझे केवल विश्व कप के दौरान ही क्रिकेट देखने में मजा आता है।”

कृति जल्द मुंबई हीरोज फ्रेंचाइजी की ब्रांड एंबेसडर के रूप में दिखेंगी। इस टीम में रितेश देशमुख, सोहेल खान, बॉबी देओल व शाकिब सलीम व अन्य लोग हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493