सिर पर चोट लगने के बाद ठीक महसूस कर रहे हैं गेब्रिएल

मेलबर्न, 10 जून (आईएएनएस)। ब्राजील के फारवर्ड गेब्रिएल जेसस को अर्जेटीना के खिलाफ खेले गए दोस्ताना मैच में सिर पर चोट लगी थी, जिसके बाद उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया।

हालांकि, टीम के सहायक कोच एडु गास्पर का कहना है कि गेब्रिएल अब ठीक हैं।

मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड पर खेले गए इस दोस्ताना मैच में अर्जेटीना ने ब्राजील को 1-0 से मात दी।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार, गेब्रिएल को मैनचेस्टर सिटी क्लब के अपने साथी खिलाड़ी निकोलास ओटामेंडी के साथ हुई टक्कर में सिर पर चोट लगी।

ओटामेंडी की कोहनी गेब्रिएल के सिर पर लगी थी, जिसके बाद उन्हें स्ट्रेचर पर मैदान से बाहर ले जाया गया।

ब्राजील के सहायक कोच गास्पर ने शनिवार को संवाददाताओं को दिए एक बयान में कहा, “गेब्रिएल ठीक हैं। मैंने चिकित्सकों से बात की है और उनका कहना है कि वह ठीक हैं। उनकी चोट की जांच हुई थी, ताकि पता किया जा सके कि उन्हें गंभीर चोट तो नहीं लगी। हालांकि, भाग्यवश वह ठीक हैं।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493