नई दिल्ली, 30 जून (आईएएनएस)। सिस्को ने गुरुवार को देश के डेवलपर समुदाय के विकास को बढ़ावा देने और स्टार्टअप्स में तेजी लाने के लिए एक खुली इनोवेशन पहल लांचपैड की घोषणा की।
इससे नए बाजारों के संपर्क में आने और डिजिटल कारोबार में मदद मिलेगी।
इसके अलावा सार्वजनिक एवं निजी क्षेत्र में तीन अरब लोगों और 50 अरब उपकरणों को डिजिटलीकृत के द्वारा आपस में जोड़ा जाएगा।
सिस्को अपने बेंगलुरू परिसर में चुने गए स्टार्टअप्स को परिसर में ही काम करने के लिए सिस्को की प्रोद्यौगिकियों तथा नि:शुल्क अनुदान से भी लाभान्वित करेगी।
इंडिया साइट के लीडर, अध्यक्ष एवं इंजीनियर अमित फड़नीस ने इस मौके पर अपने विचार अभिव्यक्त करते हुए कहा, “कल्पना करें कि आप स्टार्टअप की दृष्टि से दुनिया के सबसे बड़े देश और दूसरे सबसे बड़े डेवलपर समुदाय को विश्वस्तरीय इनोवेशन उपलब्ध कराने जा रहे हैं।”
उन्होंने कहा, “हमें एक तिहाई समय में तीन अरब लोगों को डिजिटलीकृत करने का अभूतपूर्व मौका मिला है। सिस्को लांचपैड के माध्यम से हम अगली पीढ़ी को अत्याधुनिक विचारों के फायदे प्रदान करेंगे और आज के उद्यमियों को कल के बिजनेस लीडर बनाने में मदद करेंगे।”
dharmpath.com dharmpath