सीएआर में 10000 बच्चे स्कूली शिक्षा से वंचित : संयुक्त राष्ट्र

संयुक्त राष्ट्र, 1 अक्टूबर (आईएएनएस)। संयुक्त राष्ट्र ने खुलासा किया है कि मध्य अफ्रीकी गणराज्य (सीएआर) में 2016 में 10,000 से ज्यादा बच्चे लंबे समय तक चले गृहयुद्ध के कारण स्कूली शिक्षा से वंचित हैं। सशस्त्र समूहों ने स्कूलों को अपना ठिकाना बना लिया है।

बीबीसी के मुताबिक, सशस्त्र मिलीशिया समूहों को कब्जा किए गए स्कूलों को खाली करने या संयुक्त राष्ट्र के सैनिकों द्वारा जबरन बेदखली का सामना करने के लिए कहा गया है।

संयुक्त राष्ट्र की रपट के अनुसार, सभी स्कूलों में से कम से कम एक-तिहाई स्कूलों को गोलियों का निशाना बनाया गया, आग के हवाले किया गया, लूटा गया और सशस्त्र समूहों द्वारा कब्जा कर लिया गया। असुरक्षा के कारण सितंबर में फिर से शुरू स्कूलों में राजधानी बेंगुई के विद्यार्थी नहीं जा पाए।

संयक्त राष्ट्र शांति मिशन ने मिलीशिया के कब्जे वाले स्कूल परिसरों को खाली करने या फिर अंजाम भुगतने की चेतावनी दी थी। करीब 400 प्राथमिक स्कूल बंद हैं।

मध्य अफ्रीकी गणराज्य में संयुक्त राष्ट्र की संचार प्रमुख डोनेग ले डू ने कहा, “स्कूलों को संघर्ष का हिस्सा नहीं बनना चाहिए। राजनीति से उनका कोई संबंध नहीं है। कोई भी बच्चा संघर्ष के कारण स्कूल जाने से रोका नहीं जाना चाहिए।”

यह गणराज्य 2013 के भयावह गृहयुद्ध से उबरने की कोशिश कर रहा है। यहां 12,000 शांति सैनिकों की मौजूदगी के बावजूद हिंसा की घटनाएं जारी हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493