सीएबी ने उत्पल चटर्जी को बनाया स्पिन सलाहकार

कोलकाता, 15 जून (आईएएनएस)। बंगाल क्रिकेट संघ (सीएबी) ने शनिवार को पूर्व खिलाड़ी उत्पल चटर्जी को टीम का स्पिन सलाहकार नियुक्त किया है।

संघ ने कहा है कि वह उत्पल की निुयक्ति से काफी खुश हैं। उत्पल ने भारत के लिए 1995 में तीन वनडे मैच खेले हैं।

सीएबी के संयुक्त सचिव अविशेक डालमिया ने कहा, “हमें उम्मीद है कि उनका विशाल अनुभव बंगाल के स्पिनरों के काफी काम आएगा और वह अपने खेल में सुधार कर सकेंगे।”

बंगाल के इतिहास में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले चटर्जी ने 129 मैचों में 504 प्रथम श्रेणी विकेट लिए हैं। उन्होंने 2005 में क्रिकेट को अलविदा कह दिया था। वह 2009-09 सीजन में टीम के कोच भी रहे थे।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493