नई दिल्ली, 25 सितम्बर (आईएएनएस)। आगामी आठवां पर्यावरण एवं वन्यजीव फिल्मोत्सव ‘सीएमएस वातावरण’ यहां नौ अक्टूबर से शुरू हो रहा है। इसमें जल निकायों के संरक्षण पर तव्वजो दिया जाएगा।
आयोजकों ने सोमवार को कहा कि इस पांच दिवसीय फिल्मोत्सव के तहत एनडीएमसी कान्वेंशन सेंटर में 74 राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय फिल्मों की स्क्रीनिंग होगी।
सीएमएस वातावरण फिल्मोत्सव पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्रालय द्वारा समर्थित है। इसकी थीम ‘जीवन के लिए जल’ है।
फिल्मोत्सव में नीला माढ़ब पांडा की ‘कौन कितने पानी में’ और बिश्वजीत बोरा की ‘ऐसा ये जहां’ फिल्म की विशेष स्क्रीनिंग होगी। इसके अलावा अन्य आकर्षणों में छह राज्यों के जनजातीय और जैविक किसानों द्वारा लगाई गई जंगली खाद्य पदार्थो की एक प्रदर्शनी भी आकर्षण का केंद्र होगी।
dharmpath.com dharmpath