सीटीएल : मुंबई टीम से जुड़ी पेनेटा, हिंगिस हैदराबाद टीम में

मुंबई, 23 सितम्बर (आईएएनएस)। बुधवार को हुए सीटीएल के प्लेयर्स ड्रॉफ्ट में मौजूदा अमेरिकी ओपन विजेता इटली की महिला टेनिस स्टार फ्लाविया पेनेटा चैम्पियंस टेनिस लीग (सीटीएल) के दूसरे संस्करण में मुंबई मास्टर्स का प्रतिनिधित्व करती नजर आएंगी, जबकि स्विट्जरलैंड की दिग्गज मार्टिना हिंगिस हैदराबाद एसेज टीम से जुड़ गईं।

सीटीएल शुरू करने वाले दिग्गज भारतीय खिलाड़ी विजय अमृतराज ने बुधवार को कहा कि 23 नवंबर से छह दिसंबर के बीच दो सप्तार तक चलने वाले सीटीएल के दूसरे संस्करण में 13 मैच खेले जाएंगे।

टूर्नामेंट का पहला मैच मुंबई में खेला जाएगा। लीग में कुल छह टीमें हिस्सा लेंगी, जिनमें से पांच टीमें तय हो चुकी हैं।

निर्धारित हो चुकी फ्रेंचाइजियों में हैदराबाद, मुंबई, चंडीगढ़, रायपुर और नागपुर शामिल हैं। अगले 10 दिन के भीतर पुणे, चेन्नई और बेंगलुरू में से कोई एक छठी टीम के रूप में चुन ली जाएगी।

सीटीएल चैम्पियन को एक करोड़ रुपये, जबकि उप-विजेता को 50 लाख रुपये की पुरस्कार राशि प्रदान की जाएगी।

पुरुष वर्ग से लीग में हिस्सा लेने वाले शीर्ष खिलाड़ियों में इटली के एंद्रीयास सेप्पी (मुंबई), साइप्रस के मार्कोस बघदातिस (चंडीगढ़) और फ्रांस के फेलिसियानो लोपेज (नागपुर) तथा फर्नाडो वर्डास्को (अनिर्णित) शामिल हैं।

शीर्ष महिला खिलाड़ियों में पेनेटा, हिंगिस के अलावा सर्बिया की येलेना यांकोविच (नागपुर), फ्रांस की एलीज कोर्नेट (रायपुर), यूक्रेन की एलिना स्वितोलिना (चंडीगढ़) और ब्रिटेन की हीथर वाटसन (छठी टीम) शामिल हैं।

इस अवसर पर विजय अमृतराज ने कहा, “सीटीएल के पहले संस्करण में हमने कई अंतर्राष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ियों को भारत में खेलते देखा। रायपुर और नागपुर जैसे शहरों में विश्व स्तरीय टेनिस देखने का अवसर मिला। इस साल हम 14 दिनों का लीग लेकर आए हैं और सीटीएल हर साल और बड़ा, बेहतर और ताकतवर होने का वादा करता है।”

पहले संस्करण की अपेक्षा दूसरे संस्करण के प्रारूप में कुछ-एक परिवर्तन किए गए हैं।

दर्शकों और प्रसारकों को ध्यान में रखते हुए एक मैच की अधिकतम समय सीमा दो घंटे रखी गई है। 6-5 के अंतर से कोई सेट जीता जा सकेगा और 4-4 के स्कोर पर टाई ब्रेकर होगा।

ड्यूस को शामिल नहीं किया गया है, जिसका मतलब 40 अंक हासिल करने वाला खिलाड़ी विजेता होगा। सभी मैच हार्ड कोर्ट पर खेले जाएंगे, लेकिन सिर्फ रायपुर में जरूरत पड़ने पर इनडोर स्टेडियम में मैच करवाए जा सकते हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493