नई दिल्ली, 18 नवंबर (आईएएनएस)। भारतीय डेविस कप टीम का हिस्सा रहे साकेत मायनेनी और विष्णु वर्धन चैम्पियंस टेनिस लीग (सीटीएल) के दूसरे संस्करण में खेलेंगे।
इन दोनों खिलाड़ियों के अलावा सीटीएल में खेलने वाले अन्य स्थानीय प्रतिभाशाली खिलाड़ियों में श्रीराम बालाजी, दिविज शरण, रामकुमार रामनाथन और जीवन नेदुनचेझियान शामिल हैं।
शहर आधारित छह टीमों वाला यह टूर्नामेंट 23 नवंबर से छह दिसंबर के बीच खेला जाएगा। सीटीएल-2 में कुल 13 मैच खेले जाएंगे।
सीटीएल-2 की विजेता टीम के लिए इनामी राशि एक करोड़ रुपये रखी गई है, जबकि उप-विजेता टीम को 50 लाख रुपये प्रदान किए जाएंगे।
dharmpath.com dharmpath