सीट्रिप ने शुक्रवार को जारी एक बयान में कहा कि यह निवेश परिवर्तनीय बांड के रूप में किया गया है।
सीट्रिप डॉट कॉम के मुख्य कार्यकारी अधिकारी लियांग जियांझांग ने कहा, “इस निवेश से हमें भारत में उभरते ऑनलाइन यात्रा बाजार में एक जगह मिल जाएगी।”
मेकमाईट्रिप के मुख्य कार्यकारी अधिकारी दीप कालरा ने कहा कि इस साझेदार का लाभ दोनों देशों को मिलेगा, क्योंकि चीन और भारत के ऑनलाइन पर्यटन बाजार में कई समानताएं हैं।
वर्ष 2000 में स्थापित मेकमाईट्रिप भारत की सबसे बड़ी ऑनलाइन यात्रा एजेंट कंपनी है, जिसके अधिकतर ग्राहक प्रवासी भारतीय हैं।
शोध कंपनी फोकसराइट के मुताबिक, भारत में गत वर्ष पर्यटन उद्योग का 10 फीसदी विकास हुआ है और ऑनलाइन बिक्री में 16 फीसदी विस्तार हुआ है।
सीट्रिप ने कहा कि इस सौदे से चीन के पर्यटकों के लिए भारत यात्रा में सुविधा बढ़ जाएगी।
dharmpath.com dharmpath