सीधी में अतिथि शिक्षक को छात्रों ने लाठी-डंडों से पीटा

सीधी– मध्य प्रदेश के सीधी में छात्रों द्वारा शिक्षक को लाठी डंडों से पीटने का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि चीटिंग करने से रोकने पर नाराज छात्रों ने शिक्षक की बुरी तरह पिटाई की। बताया जा रहा है कि सीधी के एक सरकारी स्कूल में 3 छात्र परीक्षा में मोबाइल का इस्तेमाल कर रहे थे। शिक्षक द्वारा रोकने पर छात्र भड़क गए और मारपीट पर उतर आए। इसमें शिक्षक को गंभीर चोटें आईं हैं।

घटना जिले के शासकीय अमरपुर हायर सेकंडरी की है। यहां हाई स्कूल और हायर सेकंडरी स्कूल में त्रैमासिक परीक्षा चल रही थी। यहां तीन छात्र काफी देर तक मोबाइल से नकल कर रहे थे। अतिथि शिक्षक भरत लाल तिवारी ने उन्हें चीटिंग करते हुए रंगे हाथों पकड़ लिया और उन्हें कक्षा से बाहर जाने को कहा। इससे छात्र नाराज हो गए और बाहर जाकर उन्होंने अपने तीन अन्य साथियों को बुला लिया। वापस आने के बाद इन्होंने अपने साथियों संग मिलकर शिक्षक की लाठी-डंडो से बुरी तरह पिटाई की।

About Dharm Path


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493