सीधी में BJP सांसद की बहु ने कार से युवक को कुचला, शव रखकर परिजनों ने किया प्रदर्शन

सीधी– मध्य प्रदेश के सीधी में भाजपा सांसद राजेश मिश्रा के घर के बाहर शुक्रवार को उस वक्त हंगामा मच गया जब बड़ी संख्या में लोग एक युवक का शव लेकर पहुंचे और सांसद के घर के बाहर जाम लगा दिया। जिस युवक की मौत हुई है वो 2 अप्रैल को कार की टक्कर से घायल हुआ था और 8 दिन तक चले इलाज के बाद उसकी मौत हो गई।

युवक के परिजनों ने आरोप लगाया कि सांसद राजेश मिश्रा की बहू डॉ. बीना मिश्रा की गाड़ी ने टक्कर मारी थी और उनके खिलाफ हत्या का मामला दर्ज हो। सांसद के घर के बाहर प्रदर्शन की खबर लगते ही पुलिस मौके पर पहुंची और करीब 2 घंटे की समझाईश के बाद प्रदर्शन कर रहे लोगों को शांत कराया। पुलिस ने सांसद राजेश मिश्रा की बहू बीना मिश्रा के खिलाफ अपराध पंजीबद्ध कर लिया है।

About Dharm Path


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493