सीनियर राष्ट्रीय कुश्ती प्रतियोगिता के लिए रेलवे टीम चयनित, बिश्नोई होंगे कोच

नई दिल्ली, 25 अप्रैल (आईएएनएस)। पुणे में 27 से 30 अप्रैल तक आयोजित होने वाली 50वीं राष्ट्रीय सीनियर भारतीय शैली की कुश्ती चेम्पियनशिप एवं हिन्द केसरी टाइटल के लिए रेलवे स्पोर्ट्स प्रमोशन बोर्ड ने मंगलवार को 11 सदस्यी कुश्ती दल की घोषणा कर दी।

कृपाशंकर बिश्नोई (पश्चिम रेलवे) व संदीप दहिया (उत्तर मध्य रेलवे) को टीम कोच के रूप में नियुक्त किया है। मेनेजर के तौर पर अन्तराष्ट्रीय पहलवान परवेज मान (उत्तर रेलवे) को मनोनीत किया गया है।

इस मौके पर दंगल फिल्म के कलाकारों को कुश्ती सिखाने वाले आमिर खान के कुश्ती गुरु अर्जुन अवार्डी बिश्नोई ने कहा की भारतीय रेलवे टीम बहुत मजबूत है। टीम में ज्यादातर खिलाड़ी ओलम्पिक स्टाइल कुश्ती खेलने के अभ्यस्त हैं, परन्तु रेलवे प्रशिक्षण शिविर के पश्चात इन पहलवानों में भारतीय पद्दति की कुश्ती खेलने का सामथ्र्य बढ़ा है।

इंडियन स्टाइल रेसलिंग एसोसिएशन द्वारा देश के सबसे बड़े खिताब 130 किग्रा वजन ‘हिन्द केसरी’ टाइटल के विजेता को 2 लाख 50 हजार रुपए के अलावा सिल्वर गुर्ज और विजय पट्टा पहनाकर सम्मानित किया जाएगा।

भारतीय शैली कुश्ती संघ के तत्वाधान में आयोजित भारतीय पद्दति की कुश्ती चेम्पियनशिप में प्रत्येक वजन वर्ग के विजेताओ को स्वर्ण पदक (40 हजार रुपए), दूसरे स्थान पर आने वाले पहलवानो को रजत पदक (20 हजार रुपए) व तीसरे स्थान पर रहने वाले दो-दो पहलवानों को कास्य पदक के अलावा (10-10) हजार रुपए नकद पुरस्कार के साथ ही योग्यता प्रमाणपत्र दे कर पुरस्कृत किया जाएगा।

रेलवे टीम : 100 किग्रा नरेश कुमार (उत्तर रेलवे), 84 किग्रा संदीप कुमार (पश्चिम मध्य रेलवे), 75 किग्रा विकास कुमार (उत्तर पश्चिमी रेलवे), 67 किग्रा प्रदीप कुमार (उत्तर रेलवे), 61 किग्रा राकेश कुमार (मध्य रेलवे), 55 उपेन्द्र सेन (पश्चिम मध्य रेलवे), 51 किग्रा राहुल (रेलवे एकेडमी) साथ ही देश के सबसे बड़े खिताब 130 किग्रा वजन ‘हिन्द केसरी’ टाइटल के लिए भारतीय रेलवे ने अपने सबसे शक्तिशाली पहलवान राष्ट्रमंडल खेलोंे के विजेजा जोगेन्दर सिंह (उत्तर रेलवे) को चुना है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493