सीन से बात नहीं करेंगी चार्लीज

लॉस एंजेलिस, 27 जून (आईएएनएस)। हॉलवुड अभिनेत्री चार्लीज थेरॉन अभिनेता सीन पेन्न से बात नहीं करेंगी।

दक्षिण अफ्रीकी अदाकारा चार्लीज ने सीन के साथ 18 महीने पुराना रिश्ता तोड़ लिया है। कांस अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव से लौटन के बाद चार्लीज ने सीन से रिश्ता तोड़ लिया और उनसे किसी तरह का संपर्क नहीं रखना चाहतीं हैं।

वेबसाइट ‘फीमेलफर्स्ट डॉट को डॉट यूके’ के अनुसार एक सूत्र ने बताया, “जहां तक मुझे पता है चार्लीज उनसे (सीन) बात नहीं करेंगी। उन्होंने रिश्ता और सभी संपर्क खत्म कर लिए हैं। वे दोनों अलग हो चुके हैं।”

एक सूत्र ने कहा, “उनका रिश्ता अस्थिर था। दोनों बहुत गंभीर शख्सियत के हैं। सीन एक सख्त इंसान हैं और चार्लीज भी कम नहीं हैं।”

चार्लीज और सीन का प्रेमसंबंध 2013 में शुरू हुआ था, लेकिन उससे पहले दोनों पिछले करीब 20 सालों से अच्छे दोस्त थे।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493