सीपीएल फ्रेंचाइजी त्रिनबागो में डाला के स्थान पर गैब्रिएल

त्रिनिदाद, 29 जून (आईएएनएस)। कैरिबियन प्रीमियर लीग (सीपीएल) की फ्रेंचाइजी त्रिनबागो नाइट राइडर्स ने जूनियर डाला के स्थान पर वेस्टइंडीज के शैनन गैब्रिएल को अपनी टीम में शामिल किया है।

सीपीएल की शुरुआत आठ अगस्त से हो रही है।

डाला को श्रीलंका दौरे पर जा रही दक्षिण अफ्रीका टीम में चुना गया है, इसलिए वह सीपीएल में हिस्सा नहीं ले पाएंगे।

नाइट राइडर्स के निदेशक वैंकी मैसूर ने गुरुवार को कहा, “गैब्रिएल विश्व स्तर के गेंदबाज हैं। उन्होंने इस बात को अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर साबित भी किया है। हमारे परिवार में उनका स्वागत है।”

गैब्रिएल ने हाल ही में श्रीलंका के खिलाफ खत्म हुई तीन टेस्ट मैचों की सीरीज में 20 विकेट लिए थे। इस सीरीज में वह टेस्ट क्रिकेट में अपने 100 विकेट पूरे करने में भी सफल रहे।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493