सीपीसी की केंद्रीय समिति के महासचिव शी ने 11 दिसंबर को दिए गए अपने भाषण में कहा था कि सीपीसी के अधिकारी दृढ़ विश्वास, अनुशासन और जिम्मेदारी के साथ राष्ट्रीय पुनर्निर्माण के चीनी स्वप्न के लक्ष्य की प्राप्ति कर सकते हैं। अधिकारियों में इन गुणों को निहित करने की जिम्मेदारी पार्टी स्कूलों पर है। शी का यह भाषण सीपीसी की पत्रिका ‘कियूशी’ में रविवार को प्रकाशित होने जा रहा है।
उन्होंने कहा, “पार्टी की इच्छा ही स्कूलों की इच्छा होनी चाहिए और इनका मिशन उनका मिशन होना चाहिए।”
dharmpath.com dharmpath