सीपी प्लस होगा राजस्थान रॉयल्स का मुख्य प्रायोजक

नई दिल्ली, 7 अप्रैल (आईएएनएस)। सीसीटीवी और वीडियो निगरानी उपकरण बनाने वाली कंपनी सीपी प्लस इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के आठवें संस्करण में राजस्थान रॉयल्स टीम की मुख्य प्रायोजक और सिक्यूरिटी पार्टनर होगी।

सीपी प्लस के प्रबंधन निदेशक आदित्य खेमका ने बताया, “आईपीएल में राजस्थान रॉयल्स के साथ हमारा करार ऐसा मौका है जिससे हम एक बार फिर लोगों के बीच अपनी पहचान कायम कर सकते हैं।”

रॉयल्स टीम के मेंटर पूर्व दिग्गज भारतीय बल्लेबाज राहुल द्रविड हैं जबकि टीम का नेतृत्व आस्ट्रेलिया के शेन वाटसन के हाथों में है।

आईपीएल मुकाबलों की शुरुआत बुधवार से होगी। पहले मैच में मौजूदा चैम्पियन कोलकाता नाइट राइडर्स और मुंबई इंडियंस की टीम इडेन गार्डन्स मैदान पर एक-दूसरे के खिलाफ खेलेंगी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493