सीमा की सुरक्षा में कोई कोताही नहीं : राजनाथ

imagesनई दिल्ली,-केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने सोमवार को कहा कि सरकार सीमा की सुरक्षा के लिए कोई कसर नहीं छोड़ेगी और सुरक्षा से जुड़े सभी महत्वपूर्ण मसलों पर ध्यान दिया जाएगा।

राजनाथ एक समीक्षा बैठक के दौरान सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के वरिष्ठ अधिकारियों को संबोधित कर रहे थे।

उन्होंने कहा, “हम सीमा की सुरक्षा में कोई कसर नहीं छोड़ेंगे।”

राजनाथ ने कहा कि उन्हें सीमा की सुरक्षा से जुड़े महत्वपूर्ण मसलों की जानकारी दी गई है।

गृह मंत्री ने कहा, “हम मानते हैं कि सुरक्षा, विकास के लिए पहली और प्रधान आवश्यकता है। इसलिए हमारी सीमाएं हमेशा सुरक्षित व महफूज रहनी चाहिए।”

राजनाथ ने कहा कि बीएसएफ ने सीमा की सुरक्षा में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है और इसका प्रदर्शन उत्कृष्ट और उत्तम रहा है।

गृह मंत्री का बीएसएफ मुख्यालय में महानिदेशक डी.के.पाठक ने स्वागत किया और उन्हें बीएसएफ के जवानों ने ‘गार्ड ऑफ ऑनर’ दिया।

इसके बाद, उन्हें सीमा के प्रबंध, अभियानों, आंतरिक सुरक्षा, जवानों और इसके प्रशासन के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई।

उन्होंने देश के विभिन्न हिस्सों में, सीमा की सुरक्षा, नक्सलियों के खिलाफ अभियान, आंतरिक सुरक्षा और राहत कार्यों में बीएसएफ के योगदान की प्रशंसा की।

राजनाथ ने कहा कि गृह मंत्रालय इस बल की जरूरतों पर ध्यान देने की प्रक्रिया में है।

About Dharm Path


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493