सीमा दीवार की फंडिंग के लिए ट्रंप समर्थित विधेयक सीनेट में खारिज

वॉशिंगटन, 25 जनवरी (आईएएनएस)। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के समर्थन वाले एक विधेयक को गुरुवार को सीनेट में खारिज कर दिया गया। यह विधेयक मेक्सिको सीमा पर दीवार के निर्माण के लिए फंड की मंजूरी के लिए पेश किया गया था।

सिन्हुआ की रिपोर्ट के मुताबिक, विधेयक को पारित होने के लिए 60 वोटों की जरूरत थी, लेकिन इसके समर्थन में केवल 51 वोट पड़े और 47 वोट इसके विरोध में पड़े।

दो रिपब्लिकन सीनेटर्स, टॉम कॉटन और माइक ली ने विधेयक के खिलाफ मतदान किया, जबकि डेमोक्रेट सीनेटर जो मनचिन ने इसके समर्थन में मतदान किया।

About admin

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493