नई दिल्ली, 18 जनवरी (आईएएनएस)। सीमेन्स लिमिटेड ने बुधवार को अपनी ऊर्जा सक्षम मोटर सीमोटिक्स 1एलई7 की नई श्रंखला की घोषणा की। यह सीमेन्स द्वारा प्रस्तुत नवीनतम मोटर है। यह मोटर आईई3 मापदंडों से भी उच्च क्षमता प्रदान करती है, जिन्हें भारतीय मापदंडों में सबसे उच्च स्तर का माना जाता है।
सीमेन्स सिमोटिक्स 1एलई7 मोटरें फ्रेम साइज पर आधारित औसत 8-20 प्रतिशत तक वित्तीय बचत प्रदान करती है। बचत करने के अतिरिक्त सिमाटिक्स 1एलई7 मोटरों की श्रृंखला उपभोक्ता को जीवनचक्र कीमतों को घटाने में भी सहायता करती है तथा पर्यावरण के अनुकूल भी है।
सीमेन्स इंडिया के कार्यकारी उपाध्यक्ष तथा कंट्री डिवीजन लीड (प्रोसेस इंडस्ट्रीज तथा ड्राइव्स डिवीजन) भास्कर मंडल ने कहा, “सीमेन्स ने भारत में मोटरों का निर्माण 1966 से आरम्भ किया था और कंपनी पॉवर क्लासेज, एप्लीकेशन्स तथा विभिन्न क्षेत्रों के लिए आधुनिकतम मोटर का निर्माण करती है। इसी विरासत को आगे ले जाते हुए सिमोटिक्स 1एल7 एक विश्वसनीय तथा सक्षम इनोवेशन सिद्ध होगी, जो सीमेन्ट, धातु, खनन, ऊर्जा, टेक्सटाइल, पल्प तथा पेपर जैसे ऊर्जा गहन उद्योगों के प्रदर्शन को प्रोत्साहित करेगी। इससे ऊर्जा खपत मंे महत्वपूर्ण कमी आएगी और कार्बन फुटप्रिंट तथा ऑपरेशन की कीमतें भी घटेंगी।”
dharmpath.com dharmpath