अम्मान, 10 फरवरी (आईएएनएस)। सीरिया के दारा प्रान्त के एमएसएफ-समर्थित अस्पताल पर हुए हवाई हमले में तीन लोग मारे गए और एक नर्स सहित कम से कम छह लोग घायल हो गए।
जार्डन की सीमा से कुछ 12 किलोमीटर दूर तफास क्षेत्र अस्पताल पर यह हमला पांच फरवरी की रात हुआ।
इसके चलते अस्पताल की इमारत आंशिक रूप से क्षतिग्रस्त हो गई और बचाव के लिए एम्बुलेंस का इस्तेमाल किया जा रहा है।
तफास क्षेत्र के 20,000 से अधिक लोग ग्रामीण क्षेत्रों की ओर भाग गए हैं।
अस्पताल के एक कर्मी ने कहा, “मैं लोगों को अस्पताल पहुंचाने में मदद करने के लिए रास्ते में हूं, जो हवाई हमले में घायल हुए।”
उन्होंने कहा, “जल्द ही में अस्पताल पहुंच जाऊंगा। मैं खुद भी घायल हूं। सबकुछ बहुत जल्दी हुआ। मैंने विस्फोट जैसे और एक चमक देखी और इसके बाद पांच मिनट तक मैं अचेत था।”
उन्होंने कहा, “जब मैं अंदर पहुंचा तो देखा कि मेरे साथी जमीन पर पड़े हैं और खून बह रहा है। हमले से मेरे दोनों हाथ और पैरों में चोटें आई हैं।”
dharmpath.com dharmpath