सीरियाई परिवारों का घर लौटना शुरू

‘राष्ट्रीय सुलह’ के नाम से यह समझौता अल-कदम के पूर्वी तथा पश्चिमी जिले में लागू हुआ है, जहां दर्जनों परिवारों ने अपने घर लौटना शुरू कर दिया है।

अल मायादीन टेलीविजन ने कहा कि अल-कदम में कुल पांच हजार लोगों के वापस लौटने की संभावना है, जहां सरकार व विद्रोहियों ने संघर्ष विराम पर सहमति जताई है और इसे ‘राष्ट्रीय सुलह’ की संज्ञा दी है। इससे विद्रोहियों को सरकार समर्थित नागरिक सेना की सूची में जगह मिलेगी और पड़ोसी क्षेत्रों में सुरक्षा के लिए वे जिम्मेदार होंगे।

राजधानी के आसपास से विद्रोही समूहों को हटाने के लिए सरकार के हालिया प्रयासों के तहत सीरिया में खासकर दमिश्क में कई संघर्ष विराम व समझौते हुए।

सरकार इस तरह के संघर्ष विराम संयुक्त राष्ट्र की मध्यस्थता में कर रही है, ताकि विद्रोहियों के कब्जे वाले इलाकों में पकड़ मजबूत की जा सके और समझौते के तहत विद्रोहियों को उस जगह को छोड़ने पर मजबूर होना पड़े।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493