दमिश्क, 2 जुलाई (आईएएनएस)। सीरिया के सैन्यबलों ने जॉर्डन के पास दारा प्रांत में जारी सैन्य अभियान में 15 विद्रोहियों को मार गिराया।
समाचार एजेंसी ‘सना’ के मुताबिक, सीरिया के सैन्यबलों ने दारा के सैदा शहर में एक सैन्य अभियान शुरू किया था, जिसमें 15 आतंकवादियों को मार गिराया गया और विस्फोटक उपकरणों के निर्माण कारखाने को नष्ट कर दिया।
एजेंसी के मुताबिक, इस अभियान के दौरान मशीनगन लगे कम से कम 50 वाहनों को नष्ट कर दिया गया।
इस दौरान, सीरियन ऑब्जर्वेटरी फॉर ह्यूमन राइट्स ने कहा कि सैदा के सैन्य अभियान में युद्धक विमान भी शामिल थे, जिसमें कम से कम 11 लोगों की मौत हो गई।
समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक, सैदा सीरिया और जॉर्डन के बीच नासिब सीमा पारगमन के पास स्थित है। कुछ महीने पहले इस पारगमन पर कुछ विद्रोहियों ने कब्जा कर लिया था।
dharmpath.com dharmpath