सीरियाई शांति वार्ता का ताजा दौर समाप्त

जेनेवा, 25 मार्च (आईएएनएस)। सीरिया शांति वार्ता का ताजा दौर गुरुवार को समाप्त हो गया। इसमें दोनों पक्षों ने 12 मुद्दों पर सहमति जताई, जिस पर आगे चर्चा की जानी है।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ की रिपोर्ट के मुताबिक, “वार्ता के दौरान संयुक्त राष्ट्र के विशेष दूत स्टेफन डी मिस्तुरा ने पाया कि सीरिया के भविष्य को लेकर दोनों पक्षों के बीच कुछ समानताएं हैं। उन्होंने अपने कर्मचारियों को इन मुद्दों को सूचीबद्ध करने के लिए कहा, ताकि उन्हें आगामी दौर की वार्ता की रूपरेखा तय करने में मदद मिले।”

वार्ता में शामिल दोनों पक्षों ने ‘एसेंशियल प्रिंसिपल्स ऑफ पॉलिटिकल सॉल्यूशन इन सीरिया’ नामक समानताओं के पत्र में संयुक्त राष्ट्र के विशेष दूत को बताया कि संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद की प्रस्तावना संख्या 2254 के पूर्ण क्रियान्वयन, आईएसएसजी बयान और जेनेवा विज्ञप्ति ही सीरिया में राजनीतिक परिवर्तन की प्रक्रिया के आधार हैं तथा इससे ही वहां के संकट का समाधान निकलेगा।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493