सीरियाई सुरक्षाबलों ने 30 आतंकवादी मार गिराए

दमिश्क, 28 जून (आईएएनएस)। सीरिया के दक्षिणी प्रांत दारा में सुरक्षाबलों द्वारा चलाए गए अभियान में कम से कम 30 आतंकवादी मारे गए और अन्य कई घायल हो गए।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ ने कहा कि शनिवार शाम सैन्यबलों ने अभियान में हथियार और रॉकेट लांचर नष्ट कर दिए। दारा-अल-बलाड क्षेत्र में भी दो आतंकवादियों को मारे जाने की खबर है।

पिछले गुरुवार, 51 आतंकवादियों और जिहादी समूह के गठबंधन ने दारा क्षेत्र से सरकारी सैन्यबलों को बाहर निकालने के लिए बड़ा अभियान चलाने की घोषणा की थी।

सीरियन ऑब्जर्वेटरी फॉर हयूमन राइट्स के मुताबिक, इस अभियान का लक्ष्य दारा और इसके आसपास के क्षेत्र पर नियंत्रण स्थापित करना है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493