सीरियाई सेना का अलेप्पो के प्रमुख शहर पर कब्जा

दमिश्क, 26 फरवरी (आईएएनएस)। सीरियाई सेना ने अलेप्पो प्रांत के उत्तरी हिस्से में स्थित एक प्रमुख शहर पर रविवार को कब्जा कर लिया। यह शहर आईएस के कब्जे में था।

सरकारी समाचार एजेंसी सना के अनुसार, सीरियाई सेना ने एक बयान में कहा कि तदेफ शहर पर कब्जा हो जाने से सेना ने पूर्वी अलेप्पो में परिवहन मार्गो को सुरक्षित कर लिया है, और प्रांत के उस हिस्से में मौजूद आईएस आतंकवादियों की कमर तोड़ने तथा हमले के लिए एक अड्डा बना लिया है।

सीरियाई सेना ने पिछले दिसंबर में अलेप्पो शहर पर नियंत्रण करने के बाद अलेप्पो के पूर्वोत्तर दूरवर्ती इलाके में व्यापक हमले शुरू कर दिए।

हमले के बाद सेना ने अलेप्पो से पूर्व में 600 किलोमीटर दूर स्थित इस इलाके पर कब्जा कर लिया है।

सेना ने अल-बाब शहर के दक्षिणी किनारे पर भी घेरेबंदी कर दी है, ताकि अलेप्पो शहर के पूर्वी हिस्से को आईएस हमलों से, तथा तुर्की समर्थित विद्रोहियों के संभावित हमलों से बचाया जा सके।

पर्यवेक्षकों का मानना है कि अल-बाब में लड़ाई को दो हिस्सों में बांटने को लेकर रूस और तुर्की में सहमति है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493