सीरियाई सेना ने पूर्वी सीरिया में आईएस के गढ़ को मुक्त कराया

दमिश्क, 9 नवंबर (आईएएनएस)। सीरियाई सेना और संबद्ध लड़ाकों ने बुधवार को पूर्वी सीरिया में आईएस के चंगुल से अल-बुकामल शहर को आजाद कराया।

रिपोर्ट के मुताबिक, बम निरोधक दस्तों ने आईएस को हराने के बाद शहर का मुआयना कर रहे हैं।

अल-बुकामल में सेना के घुसने के कुछ ही घंटों में इस शहर को आईएस के चंगुल से आजाद करा लिया गया। यह शहर इराकी सीमा के पास देश का आखिरी हिस्सा था, जिस पर आईएस का नियंत्रण था।

सूत्र के मुताबिक, सीरियाई और इराकी सेना के सीमा पर एकजुट होने के बाद आईएस को शिकस्त दी गई।

इस शहर से नियंत्रण खोने के बाद आईएस के आतंकवादियों ने सीरिया में अपना आधार खो दिया है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493