सीरियाई सेना ने सैन्य काफिले पर अमेरिकी हमले की पुष्टि की

दमिश्क, 19 मई (आईएएनएस)। सीरिया की सेना ने शुक्रवार को इराकी सीमा के निकट सैन्य काफिले पर अमेरिकी की अगुवाई वाले हवाई हमले की पुष्टि की है। सीरिया ने कहा कि ‘अमेरिका की यह हरकत उसकी सेना को डरा नहीं सकेगी और आतंकी समूहों के खिलाफ जारी लड़ाई को नहीं रोक सकेगी।’

समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक, सेना ने एक बयान में कहा कि अमेरिकी अगुवाई वाले आतंकवाद विरोधी गठबंधन ने तनफ इलाके के पास गुरुवार को हमला किया। इसमें कई सैनिक मारे गए और सामानों को नुकसान पहुंचा।

सेना ने इस हमले को ‘निंदनीय आक्रामकता’ बताया और कहा कि यह ‘गठबंधन के आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई के बारे में बोले जाने वाले झूठ’ को भी उजागर करता है।

अमेरिकी अगुवाई वाले गठबंधन ने तनफ के पास सीरियाई बलों हमला किया क्योंकि सीरियाई बल अमेरिकी नियंत्रण वाले इलाके की तरफ बढ़ रहे थे। यहां ब्रिटेन और अमेरिका के सैन्य ठिकाने हैं।

रिपोर्ट में बताया गया है कि अमेरिकी गठबंधन के विमानों ने सीरिया सरकार समर्थित बलों और सेना को आगे बढ़ने से रोकने के लिए चेतावनी में गोले भी दागे। इस चेतावनी को नजरअंदाज कर सीरियाई बलों ने आगे बढ़ना जारी रखा।

सीरियाई सेना के बयान में कहा गया है, “जो लोग आतंकवादी समूहों से लड़ने का दावा करते है उन्हें सीरियाई सेना पर गोलीबारी नहीं करनी चाहिए क्योंकि यह आतंकवादी समूहों से लड़ने वाला एक वैध बल है। इसके बजाय उन्हें आतंकवादी समूहों से लड़ना चाहिए।”

सीरिया सरकार के समर्थक रूस के अधिकारियों ने कहा है कि अमेरिका की इस कार्रवाई से क्षेत्र में आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई कमजोर होगी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493