सीरियाई सैनिकों पर जान बूझकर हमला नहीं : अमेरिका

अमेरिकी रक्षा मंत्रालय की ओर से जारी बयान के मुताबिक, “गठबंधन सेना को विश्वास था कि वह दाएश (आईएस) के ठिकानों पर हमले कर रही है।”

बयान के मुताबिक, “जब रूस के अधिकारियों ने यह बताया कि ऐसी संभावना है कि इन हमलों में सीरियाई सेना के जवानों और उनके वाहनों को नुकसान पहुंच रहा है तो हवाई हमलों को तुरंत रोक दिया गया।”

रूस के रक्षा मंत्रालय ने इससे पहले शनिवार को कहा था कि अमेरिका के नेतृत्व वाली गठबंधन सेना द्वारा सीरिया के डेर अल-जौर में किए गए हवाई हमलों में सीरियाई सेना के 62 जवानों की मौत हो गई जबकि लगभग 100 घायल हो गए।

रूस के रक्षा मंत्रालय के प्रवक्ता मेजर जनरल इगोर कोनाशेन्कोव ने जारी बयान में कहा, डेर अल-जौर हवाईअड्डे के पास के क्षेत्रों में अमेरिकी नेतृत्व वाली गठबंधन सेना ने आतंकवादियों से घिरी सीरियाई सेना की इकाइयों पर चार हवाई हमले किए।

प्रवक्ता ने बताया कि इस अभियान में 62 सीरियाई सैनिक मारे गए जबकि लगभग 100 घायल हो गए। लड़ाकू विमानों ने इराकी सीमा से सीरिया के हवाई क्षेत्र में प्रवेश किया था।

सीरिया के राष्ट्रीय टेलीविजन चैनल ने भी अमेरिका के नेतृत्व वाली गठबंधन सेना द्वारा सीरियाई सैनिकों के मारे जाने की पुष्टि की।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493