सीरियाई हवाई हमले में 20 की मौत

दमिश्क, 2 अगस्त (आईएएनएस)। सीरिया के लटाकिया शहर में सीरियाई वायु सेना के हवाई हमले में 20 आतंकी मार गिराए गए।

दमिश्क, 2 अगस्त (आईएएनएस)। सीरिया के लटाकिया शहर में सीरियाई वायु सेना के हवाई हमले में 20 आतंकी मार गिराए गए।

सरकारी समाचार एजेंसी सना के मुताबिक लटाकिया में शनिवार को अल-कायदा से जु़ड़े नरसा पर हवाई हमला हुआ।

इस बीच मानव अधिकार पर सीरियाई पर्यवेक्षक का कहना है कि कई जिहादी समूहों ने कारदाह शहर में सरकारी सेनाओं के ठिकाने पर मिसाइलें दागी। यह राष्ट्रपति बशर अल असद का गृहनगर है।

लटाकिया के ग्रामीण क्षेत्रों में लड़ाई काफी उग्र हो गई है और गोलीबारी जारी है।

नुसरा फ्रंट और समान विचारधारा वाले समूह, जिनका इदलिब के बड़े हिस्से पर कब्जा है, ने धमकी दी है कि वह लटाकिया की और आगे बढ़ते रहेंगे।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493