सीरिया : अफरीन से 1 लाख लोगों का पलायन, ईयू ने चिंता जताई

बेरूत, 19 मार्च (आईएएनएस)। कुर्दिश सीरियाई क्षेत्र अफरीन पर तुर्की सेना के आक्रमण के बाद से वहां से कम से कम एक लाख लोग पलायन करने पर बाध्य हुए हैं। संयुक्त राष्ट्र मानवीय कार्यालय ने सोमवार को इस बात की जानकारी दी।

यूरोपीय संघ (ईयू) के विदेश मामलों के प्रमुख ने अफरीन में सैन्य गतिविधियों पर चिंता जाहिर की है।

अफरीन शहर इसी नाम के सीरियाई प्रांत में स्थित है, पर तुर्की सेना और उसके सहयोगी सीरियाई मिलीशिया के सदस्यों ने रविवार को कब्जा कर लिया। कुर्दिश हथियार समूहों के खिलाफ तुर्की के अभियान के लिए यह बहुत बड़ी उपलब्धि है। मानवतावादी मामलों के समन्वय के लिए संयुक्त राष्ट्र कार्यालय (ओसीएचए) ने कहा कि इस अभियान से 98 हजार लोग आतंरिक रूप से विस्थापित हुए हैं।

समाचार एजेंसी एफे की खबर के मुताबिक, इस बीच ब्रसेल्स में विदेश मंत्रियों की परिषद में ईयू की विदेश नीति प्रमुख फेडरिका मोघरिनी ने कहा वह अफरीन के हालात को लेकर चिंतित हैं।

ओसीएचए ने कहा कि 75 हजार विस्थापित लोग ताल रेफात भाग गए हैं, जो अभी भी कुर्दिश नियंत्रण में है। जबकि बाकी शरणार्थी नाबुल और जहरा में हैं जहां मुख्य रूप से शिया मुस्लिम समुदाय रहता है, जो सीरियाई शासन के नियंत्रण में है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493