सीरिया : अलेप्पो में संयुक्त राष्ट्र के कार्यालय पर हमला

समाचार एजेंसी सना के अनुसार, इस हमले से संपत्ति को काफी नुकसान हुआ है। संयुक्त राष्ट्र के सदस्यों या होटल के किसी अन्य मेहमान में से किसी के हताहत होने की कोई खबर नहीं है।

सना की रिपोर्ट के अनुसार, विद्रोही समूह काफी समय से बुनियादी ढांचों और राजनयिक मिशनों पर हमला करते आ रहे हैं और यह हमला उसी का एक हिस्सा है।

पिछले चार दिनों से अलेप्पो में भीषण संघर्ष जारी है। विद्रोहियों ने पश्चिमी अलेप्पो में सरकार नियंत्रित क्षेत्रों में सरकारी चौकियों पर कई हमले किए हैं।

विद्रोहियों की ओर से किए गए इस हमले का लक्ष्य विद्रोही समूह द्वारा नियंत्रित पूर्वी अलेप्पो में सेना की घेरेबंदी को तोड़ना है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493