सीरिया : अस्पताल में गोलीबारी में महिला चिकित्सक की मौत

रूसी रक्षा मंत्रालय ने सोमवार को यह जानकारी दी।

मंत्रालय के प्रवक्ता मेजर जनरल इगॉर कोनाशेंकोव ने कहा कि इस गोलीबारी के पीछे तथाकथित ‘उदारवादी विद्रोही’ शामिल हैं।

इस दौरान उन्होंने सीरिया के आतंकवादियों के साथ सहानुभूति रखने वाले अमेरिका, ब्रिटेन, फ्रांस और कुछ अन्य देशों को ‘आतंकवादियों के प्रायोजक’ करार देते हुए आलोचना की।

विद्रोहियों ने 2012 में पूर्वी अलेप्पो पर कब्जा किया था। सीरियाई सरकारी बलों और उसके सहयोगी सैनिकों ने हाल ही अलेप्पो शहर में विद्रोहियों की उपस्थिति को समाप्त करने के लिए एक व्यापक सैन्य अभियान शुरू किया था।

अभी तक सरकारी बलों का कथित तौर पर पूर्वी अलेप्पो में विद्रोहियों द्वारा नियंत्रित उत्तरी भाग पर पूरी तरह से नियंत्रण है और वे दक्षिणी हिस्से की ओर आगे बढ़ रहे हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493