दमिश्क, 11 मार्च (आईएएनएस)। इस्लामिक स्टेट (आईएस) ने सीरिया के दीयर अल-जोर प्रांत में धर्म त्यागने के आरोप में एक कवि व उनके बेटे की हत्या कर दी।
समाचार एजेंसी एफे न्यूज की एक रिपोर्ट के मुताबिक, सीरिया में काम करने वाली ब्रिटेन की मानवाधिकार संस्था सीरियन ऑब्जर्वेटरी फॉर ह्यूमन राइट्स (एसओएचआर) ने कहा कि आईएस ने कवि मोहम्मद बशीर अल-अनी तथा उनके बेटे को अल-ताबानी गांव से उठाया था।
सीरियाई समाचार पत्र एनाब बलादी के मुताबिक, सन् 1960 में जन्मे अल-अनी प्रांत के प्रमुख कवियों में से एक थे। उनकी कविताओं की तीन किताबें प्रकाशित हो चुकी थीं।
dharmpath.com dharmpath