सीरिया : इदलिब में हवाई हमलों में 9 नागरिकों की मौत

रिपोर्ट से पता चला कि इदलिब प्रांत के खान शेइकुन इलाके में हुए इन हवाई हमलों में मारे गए नौ लोगों में सात बच्चे और दो गर्भवती महिलाएं शामिल थीं।

ब्रिटेन स्थित सीरियन ऑब्जरवेटरी फॉर ह्यूमन राइट्स के अनुसार, हवाई हमलों में मरने वाले लोगों की संख्या में इजाफा हो सकता है, क्योंकि कई लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। इनमें बच्चे भी शामिल हैं।

अपनी रिपोर्ट में निगरानी समूह ने हवाई हमले करने वाले लड़ाकू विमानों के बारे में किसी भी प्रकार की जानकारी साझा नहीं की है। हालांकि, अन्य रिपोटरें के अनुसार, ये हमले रूस के लड़ाकू विमानों ने किए थे।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493