तेहरान, 31 मई (आईएएनएस)। ईरान ने आतंकवाद के खिलाफ युद्ध में सहयोग की अपनी प्रतिबद्धता जताई है।
वह सीरिया और इराक में अपने सैन्य सलाहकारों को भेजना जारी रखेगा।
सिन्हुआ ने ब्रिगेडियर जनरल हुसैन देहकान के हवाले से बताया, “हम जितनी भी हो सके सीरिया और इराक की मदद करेंगे, क्योंकि इस्लामिक समुदाय के हिस्से खतरे में हैं और हम उसका बचाव कर रहे हैं।”
उन्होंने कहा, “हमने इन देशों में अपने सैन्य सलाहकारों की तैनाती की है, क्योंकि इस्लाम और मुस्लिम देश हमारे लिए महत्वपूर्ण हैं।”
उत्तरी सीरिया के अलेप्पो शहर को आतंकवादियों से मुक्त कराया जाएगा।
dharmpath.com dharmpath