सीरिया, इराक में आईएस के खिलाफ हवाई हमले जारी

वाशिंगटन, 20 मई (आईएएनएस)। सीरिया और इराक में आतंकवादी संगठन इस्लामिक स्टेट (आईएस) के खिलाफ अमेरिकी नेतृत्व वाले गठबंधन की ओर से पिछले दो दिनों से लगातार हवाई हमले जारी हैं।

अमेरिकी रक्षा मंत्रालय की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि लड़ाकू और बमवर्षक विमानों ने सीरिया में सात और इराक में 14 हमले किए।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ की रिपोर्ट के मुताबिक, सीरिया के अल हसाका क्षेत्र में किए गए हवाई हमलों में आईएस के चार तकनीकी ठिकानों, सात वाहनों, तीन लड़ाकू चौकियों, दो बख्तरबंद वाहनों और एक शिपिंग कंटेनर को नष्ट कर दिया गया।

इस बीच, इराक के कैम, बीजि, ताल अफ्तार, सिंजर, फालुजा और रामादी इलाकों में हुए सैन्य गठबंधन के हवाई हमलों में आईएस के आठ रणनीतिक ठिकानों, सात लड़ाकू चौकियों, चार वाहनों, तीन भारी मशीन गन और एक रॉकेट फायरिंग चौकी को नेस्तनाबूद कर दिया गया।

इराक में अमेरिकी नेतृत्व वाले सैन्य गठबंधन में अमेरिका, आस्ट्रेलिया, बेल्जियम, कनाडा, डेनमार्क, फ्रांस, नीदरलैंड्स और ब्रिटेन शामिल हैं, जबकि सीरिया में आईएस पर हमला करने वाले गठबंधन के साझेदार अमेरिका, बहरीन, जॉर्डन, सऊदी अरब और संयुक्त अरब अमीरात हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493