सीरिया के सरकारी टेलीविनज चैनल ने रूस के एक निगरानी अड्डे के हवाले से यह जानकारी दी।
अल-कायदा से जुड़े नुसरा फ्रंट के विद्रोहियों ने अलेप्पो के कुर्द बहुल जिले को अपना लक्ष्य बनाया। इस जिले को कुर्द लोगों की ‘संरक्षण इकाई’ द्वारा नियंत्रित किया जाता है, जिसे वाईपीजी भी कहते हैं। इस गोलीबारी में 100 लोग घायल हुए हैं।
इस बीच, सीरिया के सरकारी टेलीविनज चैनल द्वारा दी गई जानकारी में विद्रोहियों द्वारा अलेप्पो शहर के सरकार नियंत्रित इलाकों में इसी तरह की गोलीबारी में एक बच्चे सहित 11 लोगों की मौत हो गई।
‘सीरियन ऑब्जर्वेटरी फॉर ह्यूमन राइट्स’ ने कहा कि शनिवार को हुई गोलीबारी अत्यधिक भयानक थी।
सीरियाई सेना, अलेप्पो में बसे नुसरा और अन्य विद्रोही संगठनो के खिलाफ युद्ध अभियान में व्यस्त है। अमेरिका द्वारा समर्थित सीरिया डेमोक्रेटिक फोर्सेज विद्रोही अब भी इस्लामिक स्टेट (आईएस) संगठन द्वारा नियंत्रित शहर मनबेज की ओर बढ़ने की कोशिश कर रहे हैं।
dharmpath.com dharmpath