सीरियन अब्जर्वटॉरी फॉर ह्यूमन राइट्स ने कहा कि हवाई हमलों में मारेत-अल-नुमान शहर के जेल परिसर और न्यायालय को निशाना बनाया गया। हमले चार रॉकेट से किए गए।
ब्रिटेन स्थित मानवाधिकार संगठन का कहना है कि इस हमले में जेल में बंद विद्रोहियों के साथ-साथ नागरिकों और अन्य कैदियों की भी मौत हुई। हमले में घायल लोगों की हालत गंभीर है।
एक अन्य कार्यकर्ता का कहना है कि मारेत-अल-नुमान की जेल और न्यायालय पर हवाई हमला करने वाला विमान रूस का था। उन्होंने यह भी बताया कि शहर पर आतंकवादी संगठन अलकायदा से संबद्ध नुसरा फ्रंट के कब्जे में है।
इदलिब का अधिकांश हिस्सा जैश-अल-फतेह विद्रोही समूह के कब्जे में है। इसमें नुसरा फ्रंट सहित कई विद्रोही समूह शामिल हैं।
रूस पिछले साल सितंबर से ही सीरिया में विद्रोहियों के ठिकानों को निशाना बनाते हुए उसके खिलाफ हवाई हमले कर रहा है।
dharmpath.com dharmpath