दमिश्क, 9 मार्च (आईएएनएस)। सीरिया के विद्रोहियों के कब्जे वाले पूर्वी गोता इलाके में महज दो सप्ताह में 1,000 से अधिक लोगों की मौत हुई है और 4,800 घायल हुए हैं।
एमएसएफ नामक संस्था ने शुक्रवार को को इसकी जानकारी दी।
एमएसएफ यानी डॉक्टर्स विदाउट बॉर्डर्स युद्ध प्रभावित क्षेत्रों में चिकित्सकीय सुविधा मुहैया कराता है।
अमेरिकी चैनल ‘सीएनएन’ ने एमएसएफ के हवाले से बताया कि 18 फरवरी से लेकर चार मार्च के दौरान सीरिया सरकार की ओर से फिर से शुरू हुए हमले में मारे गए लोगों की संख्या वास्तविकता से कम है और उसमें एमएसएफकी ओर से जिन लोंगों को चिकित्सकीय सुविधा प्रदान की गई, वे शामिल नहीं हैं।
एमएसएफ ने हमले में मारे गए लोगों की संख्या के आंकड़े रविवार को दिए थे।
निगरानी समूहों की रिपोर्ट के मुताबिक, राजधानी दमिश्क के उपनगरीय इलाके पूर्वी गोता की सड़कों का नजारा विनाशकारी है, जहां इस सप्ताह रोजाना अनेक लोगों की हत्याएं हुईं।
सीरियाई व अमेरिकी मेडिकल सोसाइटी के मुताबिक, पूर्वी गोता में हुए हमले में बुधवार को 90 लोगों की जानें गईं।
dharmpath.com dharmpath