सीरिया के विपक्षी दलों के वार्ताकार दल के उपप्रमुख जॉर्ज साबरा ने स्थानीय समाचार चैनल ‘अल हादित’ को बताया कि देश का प्रतिनिधिमडंल जेनेवा नहीं जाएगा और विपक्ष की भागीदारी के बिना वार्ता नहीं होगी।
साबरा ने कहा, “हम सारी बाधाएं दूर होने के बाद जल्द जेनेवा जाएंगे।”
यह फैसला सीरिया में जारी हवाई हमलों में निर्दोष लोगों के मारे जाने के मद्देनजर लिया गया है।
विपक्ष की उच्च वार्ताकार समिति (एचएनसी) ने कल(बुधवार) यहां एक बैठक रखी, जिसमें कोई फैसला नहीं लिया जा सका। एचएनसी ने मंगलवार को एक बयान जारी कर वार्ता शुरू होने से पहले वास्तविक सुधार करने की मांग की थी।
dharmpath.com dharmpath