बेरूत, 6 जुलाई (आईएएनएस)। सीरिया में सक्रिय आतंकवादी संगठन इस्लामिक स्टेट (आईएस) ने तेल क्षेत्रों की तस्वीरें खींचने वाले दो युवकों की सोमवार को हत्या कर दी। ब्रिटिश पर्यवक्षेक समूह ‘सीरियन ऑब्जर्वेटरी फॉर ह्यूमन राइट्स’ (एसओएचआर) ने यह जानकारी दी।
एसओएचआर के अनुसार, पूर्वोत्तर सीरिया में आईएस के कब्जे वाले अल-रक्का प्रांत में यह हत्याएं हुईं।
आईएस के लड़ाकों ने दोनों युवकों को नारंगी रंग की पोशाक पहनाकर पेड़ से बांध दिया और उनके सिर में गोली मार दी।
दोनों युवकों को धर्मनिरपेक्ष पर्चो की कॉपी बनाने और 400 डॉलर के एवज में तस्वीरें खींचने तथा वीडियो रिकॉर्ड करने के आरोप में आईएस ने मौत की सजा दी।
एसओएचआर के अनुसार, इस बीच आईएस ने रविवार को पूर्वोत्तर सीरिया के डेर अल-जूर में अपने एक मिलिट्री नेता को इलाके में सिगरेट की तस्करी करने के आरोप में हिरासत में ले लिया।
dharmpath.com dharmpath