दमिश्क, 7 अप्रैल (आईएएनएस)। सीरिया ने अमेरिका द्वारा की गई सैन्य कार्रवाई को ‘अमेरिकी आक्रामकता’ करार देते हुए इसकी निंदा की है।
अमेरिका ने सीरिया में रासायनिक हमले पर कड़ा रुख अपनाते हुए सीरियाई सैन्यअड्डों पर मिसाइलें दागी हैं, जिससे बड़े पैमाने पर क्षति हुई है।
समाचार एजेंसी सिन्हुआ ने सूत्र के हवाले से बताया कि सीरिया के होम्स प्रांत में गुरुवार रात को शेरात सैन्यअड्डे को निशाना बनाकर सैन्य हमले किए गए।
सीरिया के सरकारी टीवी ने इन हमलों को ‘अमेरिकी आक्रामकता’ बताया।
सीएनएन के मुताबिक, अमेरिका ने सीरियाई सैन्यअड्डों पर 59 टॉमहॉक क्रूज मिसाइलें दागीं। ये हमले उसी स्थान पर किए गए, जहां से रासायनिक हमले किए गए थे।
सूत्र के मुताबिक, इस कार्रवाई से हुई क्षति के बारे में अब तक पता नहीं चल पाया है।
dharmpath.com dharmpath