दमिश्क, 7 दिसम्बर (आईएएनएस)। सीरिया के विदेश मंत्रालय ने सोमवार को पूर्वी दायर एल-जोर प्रांत में अपने सैन्य ठिकानों पर अमेरिका के नेतृत्व में किए गए हवाई हमलों की निंदा की।
दमिश्क, 7 दिसम्बर (आईएएनएस)। सीरिया के विदेश मंत्रालय ने सोमवार को पूर्वी दायर एल-जोर प्रांत में अपने सैन्य ठिकानों पर अमेरिका के नेतृत्व में किए गए हवाई हमलों की निंदा की।
समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार मंत्रालय ने एक बयान में कहा है, “अमेरिका के नेतृत्व में किया गया हमला आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई की राह की बाधा है। एक बार फिर यह साबित करता है कि आतंकवाद के खिलाफ संघर्ष में गठजोड़ की गंभीरता और विश्वसनीयता संदिग्ध है।”
बयान में कहा गया है कि अमेरिका के नेतृत्व वाले गठजोड़ के चार लड़ाकू विमानों ने रविवार को दायर एल-जोर में सीरिया के सैन्य ठिकाने पर नौ राकेट दागे। इस हमले में तीन सैनिकों की मौत हो गई और 13 अन्य घायल हो गए।
बयान में कहा गया है कि हमला उस वक्त हुआ जब सीरिया की सेना आतंकवादियों से संघर्ष कर रही थी।
मंत्रालय ने अंतर्राष्ट्रीय समुदाय से इस हमले की निंदा करने की अपील की है। पिछले साल सीरिया में अमेरिका द्वारा हवाई हमले शुरू होने के बाद यह पहला मौका है जब सीरिया के सैन्य ठिकाने को निशाना बनाया गया है।
dharmpath.com dharmpath