दमिश्क, 24 अप्रैल (आईएएनएस)। सीरिया के शहर खान शेखुन के उत्तर में एक बाजार पर अज्ञात सैन्य युद्धक विमानों की बमबारी में एक बच्चे सहित सात नागरिक मारे गए।
समाचार एजेंसी एफे न्यूज के मुताबिक, सीरियन ऑब्जर्वेटरी फॉर ह्यूमन राइट्स (एसओएचआर) ने कहा कि उसी शहर पर की गई जिस पर इस महीने की शुरुआत में रासायनिक हमला किया गया था।
इस चार अप्रैल को हुए हमले में करीब 89 लोग मारे गए थे।
एसओएचआर के मुताबिक, सोमवार को हुई बमबारी में कई लोग घायल हुए, कुछ गंभीर रूप से घायल हैं।
dharmpath.com dharmpath