सीरिया बम विस्फोट में 8 मरे

दमिश्क, 11 जून (आईएएनएस)। दमिश्क के एक उपनगर में हुए दो बम विस्फोटों में कम से कम आठ लोग मारे गए। यह सीरिया की सबसे पवित्र शिया दरगाह है।

दमिश्क, 11 जून (आईएएनएस)। दमिश्क के एक उपनगर में हुए दो बम विस्फोटों में कम से कम आठ लोग मारे गए। यह सीरिया की सबसे पवित्र शिया दरगाह है।

एक आत्मघाती हमले और एक कार बम विस्फोट के चलते 13 अन्य लोग घायल हो गए।

समाचार एजेंसी सना के मुताबिक, पहला बम विस्फोट उपनगर के प्रवेश पर हुआ, जहां हमलावर विस्फोटक बेल्ट पहन कर पहुंचा था जबकि कार बम विस्फोट दरगाह के समीप अल-टीन सड़क पर हुआ।

गोल्डन गुंबददार सैयद जैनब दरगाह पैगंबर मुहम्मद की पोतियों में से एक की कब्र है और गृह युद्ध के बावजूद कई शिया तीर्थयात्री यहां पहुंचते हैं।

सीरिया में हुए गृह युद्ध के पांच वर्ष से अधिक समय में 250,000 से अधिक लोग मारे गए हैं और 1.1 करोड़ लोग अपने घरों से भाग गए।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493