सीरिया में अगवा 175 श्रमिकों की हत्या की आशंका

ये पीड़ित लोग आईएस द्वारा दमिश्क के डुमेर क्षेत्र के एक सीमेंट कारखाने से अगवा किए गए श्रमिकों में से ही हैं।

गौरतलब है कि एक दिन पहले ही कुल 140 श्रमिक सीमेंट कारखाने से आईएस के चंगुल से भाग गए थे। हालांकि इनके ठिकाने के बारे में कोई जानकारी प्राप्त नहीं हुई है।

रपटों के मुताबिक, डुमेर में कारखाने पर हमले के पीछे आईएस से संबद्ध आतंकवादी संगठन का हाथ बताया जा रहा है।

सीरियाई सेना ने सैन्यअड्डे पर हमला किया है, लेकिन आईएस अभी भी कारखाने पर कब्जा जमाए हुए है। डुमेर आईएस और सीरियाई सेना के बीच बंटा हुआ है।

समाचार एजेंसी ‘सना’ ने इस अपहरण कांड के बारे में कहा है कि सीरियाई प्रशासन इनकी रिहाई के लिए काम कर रहा है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493