सीरिया में आईएस आतंकवादियों ने 3 जवानों को मारा

इस हमले में तीन जवानों की मौत हो गई और एक घायल हो गया।

जानकारी में यह भी कहा गया है कि तुर्की सेना ने अपनी तोपों से आईएस के 15 ठिकानों पर 41 गोले दागे थे। इसमें आतंकवादी संगठन की चार इमारतें ध्वस्त हो गईं।

इन हमलों में पिछले 17 दिनों से चल रहे ‘युफारेट्स शील्ड’ अभियान में तुर्की की सेना को सातवीं बार क्षति पहुंची है।

आईएस की ओर से छह सितम्बर को किए गए हमले में तुर्की सेना के तीन जवानों की मौत हो गई और अन्य चार जवान घायल हुए।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493